फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona virus in Moradabad Two infected died in six hours five people have died in third wave

मुरादाबाद में कोरोना: छह घंटे में दो संक्रमितों की मौत, इस लहर में अभी तक पांच लोगों की जा चुकी है जान

Sun, 23 Jan 2022 06:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 06:48 PM IST
सार

कोरोना से दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। जिले में इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन
Corona virus in Moradabad Two infected died in six hours five people have died in third wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण ने दो और जानें ले ली हैं। जिले में छह घंटे में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इलाज के दौरान टीएमयू अस्पताल में शहर के युवक और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना की इस लहर में जिले में अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मझोला क्षेत्र के रहने वाला 26 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसे 11 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात 1.50 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं मुगलपुरा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन


परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका 11 दिनों तक इलाज चला। रविवार सुबह 7.50 बजे उनकी मौत हो गई। छह घंटे में कोरोना से दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। जिले में इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed