{"_id":"5fef92c78ebc3e3eb367780c","slug":"corona-vactination-trail-from-5-january-in-moradabad-city-news-mbd374647885","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच को होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच को होगा टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना के टीके का इंतजार खत्म होने वाला है। जिले में पांच जनवरी को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। ये पूर्वाभ्यास छह केंद्रों पर होगा। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के तीन-तीन केंद्र शामिल होंगे। पूर्वाभ्यास में कोल्ड चेन मेंटेन, वैक्सीन ले जाने के इंतजाम, स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली परखी जाएगी।
भले ही संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव हो, लेकिन कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए हर किसी की नजर वैक्सीन पर है। चार राज्यों में टीकाकरण के सफल पूर्वाभ्यास के बाद शनिवार को एक साथ सभी प्रदेशों में रिहर्सल किया जाएगा। लखनऊ में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। रिहर्सल के लिए छह केंद्रों का चयन होना बाकी है। इसमें तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र होंगे। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि केंद्रों का चयन शासन स्तर से होगा। पूर्वाभ्यास में कोल्ड चेन मेंटेन और वैक्सीन को लाने ले जाने की सुविधा परखी जाएगी। इसके अलावा टीकाकरण की अन्य तैयारी की स्थिति भी जानी जाएगी।
ये है तैयारी
- 6,50,000 सिरिंज मंगाई गई
- 19,000 सरकारी और निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा टीकाकरण को तैयार
- 15 सरकारी और 13 निजी अस्पतालों को टीकाकरण का बनाया गया केंद्र
- 04 सीसीटीवी कैमरे से कोल्ड चेन मेंटेन पर रखी जाएगी नजर