{"_id":"60453dce8ebc3ec89a5c5c13","slug":"corona-vaccination-today-in-60-hospitals-at-moradabad-city-news-mbd382135675","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज साठ अस्पतालों में लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज साठ अस्पतालों में लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सेहत महकमा टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में जुट गया है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए आज (सोमवार) जिले के साठ अस्पतालों में बुजुर्गों और मरीजों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 45 सरकारी और 15 निजी अस्पताल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के सीएमओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। उन्होंने प्रदेश के जिलों में टीकाकरण की प्रगति जानी। उन्होंने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित टीकाकरण दिवस पर साठ वर्ष पार बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के लिए साठ केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर टीकाकरण के एक सत्र आयोजित होंगे। 45 सरकारी केंद्रों पर बुजुर्गों और मरीजों को मुफ्त में कोरोना की पहली डोज लगाई जाएगी, जबकि 15 निजी अस्पतालाें में लाभार्थियों को 250 रुपये देने पड़ेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विभाग का मकसद है कि अधिक से अधिक आमजन को टीका लगाया जाए। इसके लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। सोमवार को साठ केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। तीन केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण होगा। इन तीन केंद्रों पर महिला स्टाफ मौजूद रहेंगी।
यहां होंगे टीकाकरण
- जिला अस्पताल
- जिला महिला अस्पताल
- 09 अरबन पीएचसी
- 26 एडिशनल पीएचसी
- 15 निजी अस्पताल
यहां सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण
- जिला महिला अस्पताल
- सीएचसी ठाकुरद्वारा
- अरबन पीएचसी टाउनहॉल