फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona Vaccination Campaign Gets Furious, This Phase Gets More Speed

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान ने ली अंगड़ाई, इस चरण ने और गति बढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination Campaign Gets Furious, This Phase Gets More Speed
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थोड़ा ही सही पर कोरोना टीकाकरण अभियान की गति तेज हुई। तीसरे दिवस में गुरुवार को 26 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों के टीका लगाए गए। 41 सत्रों में पंजीकृत 4802 स्वास्थ्य कर्मियों में से 3066 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण करवाया। इस बार 63 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाकर सुरक्षा चक्र अपनाया जबकि पिछले चरण में यह प्रतिशत 62 था।
सुबह नौ बजे से ही स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाने के लिए पहुंचने लगे थे। शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग का कहना है कि गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी केंद्रों पर टीका लगवाने आएं। 16 और 22 जनवरी के बाद गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस बार केंद्रों के साथ टीकाकरण के सत्रों की संख्या बढ़ा दी गई थी। इस तीसरे टीकाकरण दिवस पर 26 अस्पतालों में 41 सत्र चलाए गए। इसमें 15 सरकारी और 11 निजी अस्पताल शामिल रहे। इसके लिए हर केंद्र पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इन सत्रों में 4802 स्वास्थ्य कर्मियों का लक्ष्य रखा गया था, इसमें से 3066 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

बीच के दो घंटे में सबसे अधिक टीकाकरण
सुबह नौ बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक 1526 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। दोपहर दो बजकर 45 मिनट तक एक हजार 42 स्वास्थ्य कर्मियों को और शाम पांच बजकर 45 मिनट तक 498 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके लगवाए। दिनभर में मुरादाबाद जनपद में 63.8 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक श्री साईं में टीकाकरण
सबसे ज्यादा लक्ष्य श्री साईं अस्पताल में 98.4 फीसदी हासिल किया गया। अस्पताल में 125 पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से 123 का टीकाकरण हुआ। सबसे कम टीकाकरण आशीर्वाद नर्सिंग होम में हुआ। यहां 125 में से सिर्फ 42 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाकर 33.6 फीसदी लक्ष्य हासिल किया।
आज 25 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को 25 केंद्रों पर करीब पांच हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
अस्पताल सत्र पंजीकृत टीकाकरण
भोजपुर तीन 340 254
बिलारी दो 235 135
डिलारी तीन 360 191
कांठ तीन 350 201
कुंदरकी तीन 350 171
मूंढापांडे तीन 375 290
ताजपुर तीन 327 194
ठाकुरद्वारा दो 250 202
जिला महिला अस्पताल एक 126 92
जिला पुरुष अस्पताल एक 108 79
यूपीएचसी टाउनहाल एक 87 53
केंद्रीय पुलिस अस्पताल एक 126 113
यूपीएचसी मझोला एक 125 55
यूपीएचसी फकीरपुरा एक 125 68
यूपीएचसी पीतल बस्ती एक 125 49
विवेकानंद अस्पताल एक 125 73
कॉसमॉस अस्पताल एक 74 52
ब्राइट स्टार अस्पताल एक 89 69
सिद्ध अस्पताल एक 94 77
क्रेस्ट अस्पताल एक 127 68
श्री साईं अस्पताल एक 125 123
कोठीवाल डेंटल कालेज एक 125 82
एपेक्स अस्पताल एक 126 72
आशीर्वाद नर्सिंग होम एक 125 42
सान्वी नर्सिंग होम एक 125 102
टीएमयू दो 258 159
कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत से ही मैं ड्यूटी कर रहा हूं। ऐसे में जब वैक्सीन आई तो मैं टीकाकरण के लिए संदेश का इंतजार कर रहा था। मुझे कोई झिझक नहीं हो रही थी। टीका लगवाने के बाद भी कोई समस्या नहीं हैं। वैक्सीन के संबंध में मन में व्याप्त आशंकाओं को सभी दूर कर देना चाहिए।
मनोज कुमार वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर।
टीका लगवाने के बाद कोई समस्या नहीं हुई है। टीका लगवाना बहुत जरूरी है, इसलिए मैं इंतजार कर रहा था। यदि कोई गलत सोच रहा है तो यह सही नहीं है। वैक्सीन पर पूरी तरह भरोसा करें। टीका लगवाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और सभी के स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा होगा।
हरीश कुमार, ड्राइवर।
बिना जाने लोगों ने वैक्सीन की भ्रांतियां फैलाई हुई हैं, जबकि टीका सामान्य इंजेक्शन की तरह लगा है। कोई दिक्कत नहीं हुई है। बिल्कुल भी घबराहट नहीं हो रही है। जिसका भी नंबर आए, उसे बिना किसी हिचकिचाहट के टीका लगवाना चाहिए।
मोहम्मद अहमद, एआरओ।
शुरुआत में मुझे टीका लगवाने के लिए झिझक हो रही थी, लेकिन टीका लगने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। सरकार ने हमारी सुरक्षा के लिए वैक्सीन दी है तो सभी को बिना कोई शंका के टीका लगवाना चाहिए।
शबाना परवीन, स्टाफ नर्स।
जनरल वार्ड में आने वाले किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं होती है, इसलिए सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करते हैं। टीका लगवाकर अच्छा लग रहा है। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और हम खुद स्वस्थ रख सकेंगे। इसलिए सभी को टीका लगवाना चाहिए।
शालिनी गौड़, स्टाफ नर्स।
सरकारी और निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होगा। बड़े-बड़े अस्पतालों में आस-पास के छोटे अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। शुक्रवार को अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने आएं।

डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
जनपद में 63 फीसदी से अधिक टीकाकरण हुआ है। शुक्रवार को भी उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवाएं। गुरुवार को इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान हुआ है, इसके बावजूद सब बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुआ है। पोर्टल में कुछ गड़बड़ी की वजह से कांठ में शुक्रवार के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों के पास गुरुवार को ही संदेश पहुंच गए थे, इसलिए वह केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच गए। इसमें सुधार कर लिया गया है।
डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed