फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona vaccination 155 round in for days

चार दिन में चलेंगे टीकाकरण के 155 सत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination 155 round in for days
मुरादाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। चार दिनों में टीकाकरण के155 सत्र चलाए जाएंगे। 28, 29 जनवरी और 4 और 5 फरवरी को जिले के सभी 27 केंद्रों पर हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। हर सत्र में 100 से 125 तक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी को हुए टीकाकरण में 479 स्वास्थ्य कर्मियों कोेरोना का टीका लगाया गया। वहीं 22 जनवरी को 2031 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। पहले दिन 80 और दूसरे दिन 62 फीसदी टीकाकरण हुआ। शासन की मंशा है कि 28, 29 जनवरी और 4 और 5 फरवरी के टीकाकरण दिवसों पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग जाए। इसके लिए जिले में इन चार दिनों में सभी 27 केंद्रों पर टीकाकरण के 155 सत्र चलाए जाएंगे। ताकि सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो सके। सत्र में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अलग-अलग निर्धारित है। हर सत्र में 100 से लेकर 125 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा। जिले में अभी तक टीकाकरण के 39 सत्र हो चुके हैं। इसमें 2510 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन

- जिले में 28 और 29 जनवरी, 4 और 5 फरवरी को टीकाकरण होना है। सभी 27 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण के कुल 155 सत्र चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर टीकाकरण के आंकड़ों पर
- 18069 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण होना है
- 9587 हेल्थ केयर वर्कर निजी अस्पतालों के
- 8482 हेल्थ केयर वर्कर सरकारी अस्पतालों के
- 2510 स्वास्थ्य कर्मियों को लग चुका है टीका
- 15559 स्वास्थ्यों को टीका लगना बाकी है
किस तारीख में कितने सत्र चलेंगे
- 28 जनवरी: 41 सत्र
- 29 जनवरी: 46 सत्र
- 04 फरवरी: 39 सत्र
- 05 फरवरी: 29 सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed