फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona suspected person died in moradabad

संक्रमित मां की मौत के पांच दिन बाद बेटे ने दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
corona suspected person died in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित मां की मौत के पांच दिन बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया। सांस लेने में परेशानी होने पर मंगलवार सुबह परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया था। निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मां समेत परिवार के तीन सदस्यों के संक्रमित होने पर रविवार को बेटे का सैंपल लिया गया था। लेकिन मंगलवार शाम तक बेटे की रिपोर्ट नहीं आई थी।
विज्ञापन

शहर के चंदननगर मोहल्ले की 76 वर्षीय महिला को बुखार की शिकायत थी। डाक्टरों ने कोेरोना की आशंका जताई थी। जिसपर 25 मार्च की सुबह दस बजे महिला की निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जांच के ढाई घंटे बाद दोपहर साढ़े बारह बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के बेटे और पोते की भी कोरोना की जांच कराई। 27 मार्च को आई में वृद्ध महिला, उनके बेटे और पोते संक्रमित पाए गए। परिवार में तीन सदस्यों के पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 28 मार्च को महिला के दूसरे बेटे, बहू और पोते का सैंपल लिया गया। मंगलवार की सुबह अचानक दूसरे बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार शाम उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। वहीं परिवार के संक्रमित दो सदस्यों को टीएमयू में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed