{"_id":"5f1852628ebc3e63865e33ce","slug":"corona-suspect-patient-trying-to-run-from-hopital-fall-from-stairs-got-injured-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः कोरोना संदिग्ध मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, सीढ़ियों से गिर हुआ चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः कोरोना संदिग्ध मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, सीढ़ियों से गिर हुआ चोटिल
Wed, 22 Jul 2020 08:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोविड केयर सेंटर के बाद अब बुधवार को जिला अस्पताल से कोरोना आशंकित मरीज ने भागने की कोशिश की। मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। बेड की चादर लपेटकर सीढ़ियां उतर रहा था और वहीं गिर गया। मरीज के गिरने पर लोगों ने उसे देखा और इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक करूला निवासी 35 वर्षीय युवक बुखार और खांसी की शिकायत पर 20 जुलाई को अस्पताल पहुंचा। स्क्रीनिंग में कोरोना आशंकित होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। 21 जुलाई को उसका सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
युवक बुधवार को वार्ड से भागकर पहली मंजिल तक पहुंच गया। कोई पहचान न पाए इसके लिए बेड की चादर लपेटकर दूसरी मंजिल से पहली मंजिल तक आ गया। सीढ़ियां उतरते वक्त चादर पैर में लिपटने से वह गिर गया। उसे गिरता देख वहां मौजूद तीमारदार उसे बचाने दौड़े। इस बीच अस्पताल के वार्ड बॉय और नर्स ने उसे पहचान लिया। सीढ़ियों से गिरने से मरीज को चोट आई है। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के अलावा अस्पताल के प्रवेश और निकासी द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर दी है। वार्ड से किसी मरीज को चिकित्सक की अनुमति के बगैर बाहर नहीं आने दिया जाएगा।
