फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona stopped construction of Govindnagar overbridge

अभी और इंतजार.....कोरोना ने रोका गोविंदनगर ओवरब्रिजज निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corona stopped construction of Govindnagar overbridge
मुरादाबाद। कोरोना एक बार फिर गोविंदनगर ओवरब्रिज निर्माण में बाधा बन गया है। निर्माण सामग्री न मिलने के कारण काम को रोक दिया गया है। हालांकि, केवल एक ही सप्ताह का काम शेष है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही काम दोबारा शुरू होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही ओवरब्रिज स्थानीय लोगों के लिए खोला जा सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल ओवरब्रिज का स्लोब और मेन गर्डर की बाउंड्री पर जाली लगाने का काम बाकी है। इस कार्य को पूरा होने में एक सप्ताह का समय लगेगा। ओवरब्रिज बनने से गोविंदनगर और सरस्वती विहार के लगभग आठ हजार निवासियों का आवागमन सुगम हो जाएगा। लोगों को सड़क पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार नहीं करना पड़ेेगा, क्योंकि रेलवे इस क्षेत्र में बाउंड्री भी करवा रहा है। गौरतलब है कि गोविंदनगर ओवरब्रिज निर्माण में शुरूआत से अब तक लगातार बाधाएं आती रहीं हैं। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग के बाद इस ओवरब्रिज के बनने पर सहमति हुई। शिलान्यास पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के कार्यकाल में ही हो गया था, लेकिन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। पहले नगर निगम द्वारा निर्माण के लिए धनराशि रेलवे को नहीं दिए जाने के कारण काम रुका रहा। रेेलवे को जब धनराशि मिली तो पिछले साल लॉकडाउन लागू हो गया और काम शुरू नहीं हो सका। जून में काम शुरू हुआ तो नवंबर तक कार्य पूरा करने का दावा किया। इसके बाद ट्रांसफार्मर और खंभे ओवरब्रिज के निर्माण में बाधा बन गए। इन्हें हटवाने के लिए 22 लाख रुपये का भुगतान रेलवे को करना पड़ा। इसके बाद दोबारा काम शुरू हुआ, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed