फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona report positive of three including female prisoner

महिला कैदी समेत तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona report positive of three including female prisoner
मुरादाबाद। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को महिला कैदी समेत तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला जेल में बंद एक 70 वर्षीय महिला कैदी की पिछले दिनों तबीयत खराब हो गई थी। उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उससे पहले सोमवार को मुरादाबाद में महिला की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में महिला को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं करूला निवासी 30 वर्षीय युवक मार्केटिंग का काम करता है। उसे कई दिन से बुखार की परेशानी थी। उसने एंटीजन जांच करवाई तो कोरोना संक्रमण होने की जानकारी हुई। वहीं जिगर कालोनी निवासी 48 वर्षीय महिला एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। तीन दिन पहले इसी स्कूल की प्रबंधक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं। इसके बाद से महिला को बुखार और गले में दर्द होने लगा। मंगलवार को महिला ने एंटीजन जांच करवाई तो उसे भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग के अनुसार शहरवासियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, ताकि वह अपना और दूसरों का संक्रमण से बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed