फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona positive to mother daughter relative of the deceased

मृतक सरताज के नजदीकी रिश्तेदार मां-बेटी भी कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona positive to mother daughter relative of the deceased
मुरादाबाद। गुरुवार को दिन प्रशासन और शहर के लिए राहत भरा रहा। आज आए 66 सैंपल रिपोर्ट में कोरोना के नए दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव दोनों मां-बेटी नवाबपुरा निवासी मृतक व्यवसायी सरताज के नजदीकी रिश्तेदार हैं। मुरादाबाद में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 96 पहुंच गई है। जबकि 63 निगेटिव रहे। एक सैंपल दोबारा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि गुरुवार सुबह पहले 41 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 40 निगेटिव और एक रिपोर्ट में संशय है। संशय वाले व्यक्ति का सैंपल दोबारा भेजा जाएगा। दोपहर में 25 और लोगों की सैंपल रिपोर्ट लखनऊ लैब से मिली। इनमें नौ साल की एक बच्ची और 40 साल की महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोनों नवाबपुरा निवासी और सरताज के करीबी रिश्तेदार हैं। सरताज के कोरोना संक्रमित होने के बाद 13 अप्रैल को इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो चुकी है। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों के लगातार सैंपल कराए जा रहे हैं। कई नजदीकी रिश्तेदारों के सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। मां-बेटी को क्वारंटीन कर 19 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम में 15 अप्रैल को पथराव की घटना की बाद सभी रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed