{"_id":"60db7e068ebc3ee13d6b4989","slug":"corona-positive-case-zero-even-on-the-fourth-day-active-case-sixteen-city-news-mbd3940052134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी पॉजिटिव केस जीरो, एक्टिव केस 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी पॉजिटिव केस जीरो, एक्टिव केस 16
विज्ञापन
मुरादाबाद। संक्रमण के कम होते फैलाव के बीच कोरोना की चेन लगातार टूट रही है। लगातार चौथे दिन जिले में कोरोना का खाता नहीं खुला। मंगलवार को भी जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 16 हो गई है। अब प्रदेश में सिर्फ 19 जिलों में मुरादाबाद से कम केस हैं।
दूसरी लहर में जिले में अप्रैल के महीने में 16087 और मई में 10363 पॉजिटिव मिले थे। इन दो महीनों में हाहाकार मचाने के बाद जून में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। जून के 29 दिनों में जिले में सिर्फ 128 संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी लहर में 119 दिन बाद 26 जून को कोरोना की चेन टूटी थी। शनिवार को जिले में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला था।
कोरोना की चेन टूटने का ये क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार चौथे दिन भी कोरोना का खाता नहीं खुला। सरकारी और निजी लैब से आई सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव निकली। संक्रमण की चेन टूटने से सक्रिय मरीजों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। प्रदेश में सिर्फ 19 जिलों में 16 से कम एक्टिव केस रह गए हैं।