फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona not being investigated at railway station and bus bases

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर नहीं हो रही कोरोना जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Corona not being investigated at railway station and bus bases
मुरादाबाद। पहले दिन ही स्वास्थ्य विभाग का दावा खोखला साबित हो गया। स्वास्थ्य कर्मी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की कोरोना जांच के लिए नहीं पहुंचे। सरकार के निर्देशों के बाद खानापूर्ति के लिए खूब नियम बनाए गए, लेकिन धरातल पर इनका कितना पालन हो रहा है यह पहले दिन ही साफ हो गया। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद लापरवाही कम नहीं हो रही है। यह आलम तब है जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे और बस अड्डों पर 14 घंटे तैनाती के निर्देश हैं, लेकिन रविवार को दोनों स्थानों पर एक घंटे के लिए भी टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन दोपहर 3.15 बजे
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के आगमन से पहले यात्रियों की चहल पहल बढ़ जाती है। श्रमजीवी एक्सप्रेस शाम चार बजे आती है और दो घंटे पहले ही लोग स्टेशन पर आने लगते हैं। रविवार को दोपहर 3.15 बजे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात नहीं थी। यहां तक कि थर्मल स्क्रीनिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिपो दोपहर 3.30 बजे
मुरादाबाद डिपो बस अड्डे पर दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रियों की भीड़ थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां भी नजर नहीं आई। बस अड्डे पर मौजूद स्टाफ का कहना था कि वहां दिन भर में कोई टीम नहीं पहुंची। यात्री भी बसों में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं चालक चालक-परिचालक भी बिना मास्क के एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीतलनगरी डिपो दोपहर एक बजे
रविवार को पीतलनगरी डिपो बस अड्डे पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की जांच के लिए नहीं पहुंची। यात्री, चालक और परिचालक बिना मास्क के नजर आए। जबकि शासन के निर्देश हैं कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर स्वास्थ्य कर्मी एंटीजन टेस्टिंग करेंगे। स्थिति संदिग्ध होने पर यात्री को आरटीपीसीआर जांच के लिए भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed