फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona infection decreased but no fever, patients increased

Moradabad News: कोरोना संक्रमण घटा पर बुखार नहीं, मरीज बढ़े

Sat, 06 May 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona infection decreased but no fever, patients increased
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण घटा पर बुखार के मरीज नहीं। हर दिन ओपीडी में लंबी कतार लग रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अगले महीने डेंगू का असर भी दिख सकता है। फिलहाल डॉक्टर मरीजों को मच्छरों से बच कर रहने, रखे बासी व ठंरा खाने से परहेज की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. रामकिशोर के पास लोग बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, उल्टी, घबराहट आदि शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में 885 मरीज पहुंचे। जबकि अस्पताल छु्ट्टी के कारण सुबह 11:30 बजे तक ही खुला था। फिजिशियन व बाल रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की लाइन लगी थी। डॉक्टरों का मानना है कि बारिश खत्म होने के बाद तापमान फिर बढ़ रहा है। तापमान का यह घटना व बढ़ना लोगों में बीमारी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि डायरिया इस समय बच्चों में बड़ी समस्या है। 15 से ज्यादा बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि ठंडा पानी पीने, अधिक देर एसी में रहने के बाद बाहर निकलने व खराब खानपान से बच्चे और बड़े बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने ओआरएस घोल, खीरे, ककड़ी, मौसमी फल खाने की सलाह दी है। शुक्रवार को फिजिशियन के पास 110 व बाल रोग विशेषज्ञ के पास 150 से ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल

-आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक न लें
-बासी खाना खाने से परहेज करें
-मौसमी फल, खीरा, ककड़ी आदि खाएं
-ताजा पानी खूब पीएं
-जंक फूड बिल्कुल न खाएं
-रात में एसी चलाकर न सोएं
-मौसम ठंडा हो तो पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-रोज सुबह गुनगुने पानी का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed