फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona has an impact of 50 crores on business

50 करोड़ के कारोबार पर प्रतिदिन लग रहा कोरोना का ग्रहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Corona has an impact of 50 crores on business
मुरादाबाद। सहालग का सीजन शुरू होने में एक सप्ताह का समय शेष रह गया है, लेकिन बाजार पर कोरोना संक्रमण का ग्रहण लगने लगा है। शादियों में सीमित संख्या में मेहमानों की अनुमति होने का प्रतिकूल प्रभाव कारोबार पर पड़ रहा है। सराफा बाजार, कपड़ा कारोबार, कैटर्स, किराना कारोबार, बैंड आदि सभी को गहरी मार पड़ी है। कारोबारियों का कहना है कि औसतन प्रतिदिन करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल सहालग का सीजन कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गया था। कमोवेश यही हालात इस बार भी बन गए हैं। मांगलिक कार्यों की शुरुआत नवरात्र के शुरू होने के साथ ही हो जाती है। इसके बाद अप्रैल में 22 से 30 तारीख तक लगातार विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। लोग महीनों पहले से शादियों की तैयारियों में जुट गए थे। विवाह घरों की बुकिंग हो गई थी और अन्य इंतजाम भी किए जाने लगे थे। लेकिन, अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन को नाइट कर्फ्यू लागू करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed