फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

हॉटस्पॉट इलाकों में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन का बढ़ा खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। दूध एवं सब्जी वाले के बाद अब रसोई गैस की होम डिलीवरी मैन और हॉटस्पॉट इलाकों की निगरानी कमेटी के तीन सदस्यों के पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। डिलीवरी मैन ने सैकड़ों घरों तक गैस सिलेंडर और निगरानी कमेटी के सदस्यों ने राशन एवं उनकी जरूरत की सामग्री पहुंचाई है। इससे संक्रमण के कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका बढ़ गई है। हॉटस्पॉट इलाकों में परिवार के परिवार संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को 13 नए पॉजिटिव केस में अधिकतर मामले सीधे समाज से जुड़े हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से मोहल्ला निगरानी समितियां बनाई गई हैं। समितियों में अधिकतर अमन कमेटी के लोग बतौर सदस्य शामिल हैं। सदस्य लोगों को कोरोना से जागरूक करने के साथ परिवारों को राशन और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति करते हैं। आपूर्ति समाजसेवा के रूप में होती है। मकबरा निवासी 45 और 52 साल के अलावा पीरजादा के 60 साल के बुजुर्ग मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्य हैं। मकबरा निवासी सदस्य ने बताया कि गुरुवार तक वो अपने क्षेत्र में लोगों को राशन वितरण कर रहे थे। अब तक सैकड़ों परिवारों को राशन बांट चुके हैं। पुलिस चौकी को भी राशन देते हैं, ताकि वहां से जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

कटघर के मकबरा और पीरजादा क्षेत्र में भारत गैस की होम डिलीवरी करने वाला भी पॉजिटिव आया है। डिलीवरी मैन प्रतिदिन 30 से 40 सिलेंडर की डिलीवरी करता था। इसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। रैंडम सैंपल के बाद पॉजिटिव आया है। हॉटस्पॉट इलाकों में संक्रमण परिवारों को चपेट में ले रहा है। गलशहीद के संक्रमित पीतल कारोबारी की 17 और 20 साल की बेटी और 40 साल की पत्नी संक्रमित आई है। कारोबारी की 13 को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी और चेन नौ मई को संक्रमित आए सब्जी दुकानदार से जुड़ी है। 15 मार्च को देवबंद से लौटे लालबाग के मदरसा शिक्षक की 18 साल की बेटी और 15 साल का बेटा भी संक्रमित आए हैं। शिक्षक भी नौ मई को पॉजिटिव आए। पार्षद के बाद उसकी 16 साल की बेटी संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed