फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

जिस कोरोना पॉजिटिव मृतक के परिजनों को लेने स्वास्थ्य और पुलिस टीम पर किया था पथराव, उसका सगा भाई निकला...

Fri, 17 Apr 2020 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona
पथराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में जिस कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद उसके परिजनों को क्वारंटीन करने के लिए गई पुलिस एवं चिकित्सा टीम पर पथराव किया गया था, उसका छोटा भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे टीएमयू में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने इस मुहल्ले के अन्य लोगों को भी क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में स्थिति खराब होती जा रही है। यहां शुरू में इस बात का सुकुन रहा कि यहां की सबसे पहली कोरोना पॉजिटिव युवती ने कोरोना पर विजय पा ली और ठीक होकर वह सकुशल घर लौट गई। उसके बाद दिल्ली विवि के एक छात्र को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद से यहां सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


पहले एक ही दिन में 17 केस पॉजिटिव आए तो गुरुवार को एक ही झटके में और 11 लोगों को कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई। कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की मुरादाबाद में मौत भी हो चुकी है। इनमें से एक नवाबपुरा निवासी पीतल कारोबारी की मौत हुई तो बुधवार को पुलिस और स्वास्थ्य टीम इस मुहल्ले में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरादा था कि इस कारोबारी के परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया जाए। साथ ही निकट संपर्क के लोगों को भी क्वारंटीन किया जाए पर वहां इस टीम पर पथराव हो गया। चिकित्सक, फार्मेसिस्ट समेत छह स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। एक एंबुलेंस तथा पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया।

उधर जिस दिन कारोबारी की मौत हुई थी, उसी दिन उसके छोेटे भाई की भी तबीयत खराब हो गई थी। उसे भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके अलावा इसी मुहल्लेे के एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यानी यह साफ है कि टीमों की आशंका सही थी कि इस मुहल्ले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। फिर भी इस मुहल्ले में इस टीम का विरोध किया।

बड़े भाई की भी हो चुकी है मौत
जिस पीतल कारोबारी की मौत हुई है उसके बड़े भाई की भी दस दिन पहले मौत हो चुकी है। हालांकि परिजनों का दावा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है पर इस परिवार के दो भाईयों को जिस तरह से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि बड़े भाई की मौत भी संभवत: कोरोना से ही हुई थी। इस मामले को सामने लाया ही नहीं गया। सीएमओ एससी गर्ग ने बताया कि परिवार और उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी भेजे गए हैं। इनक रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed