फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ और एडी का घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों पर बुधवार को पथराव की घटना के बाद से विभागीय और चिकित्सकों में दहशत के साथ आक्रोश है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. संदीप बड़ोला के नेतृत्व में कर्मियों ने सीएमओ और एडी का घेराव किया। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि सुरक्षा मिलने पर ही हेल्थ सर्वे के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

डा. संदीप बडोला ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी खुद की जान जोखिम में डालकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। आशंकित लोगों के बीच जाकर उनको बचा रहे हैं। घर-घर जाकर हेल्थ आडिट कर रहे हैं। लोग उन्हीं पर पथराव कर रहे हैं। डा. संदीप ने कहा कि कर्मचारी रात और दिन काम कर रहे हैं और करने को तैयार हैं। लेकिन सुरक्षा की गारंटी चाहिए। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस को सौंपी जाए। पुलिस उनको उठाकर थाने पर लाए और स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पर पहुंचकर उनकी स्क्रीनिंग करेगी। जो संदिग्ध होगा उसे क्वारंटीन किया जाएगा। सीएमओ डा. एमसी गर्ग और एडी डा. सत्य सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले में प्रशासन से बातचीत की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों की जान जोखिम में नहीं डाली जाएगी। इस दौरान एसपी सिंह, हेमंत चौधरी, डा. भावुतोष शंखधार, अजीजर रहीम, बिपिन भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed