फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

दो और कोरोना पाजिटिव आए, 85 आशंकित लोगों के सैंपल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। बुधवार को जिले में दो और कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। यह दोनों आईएफटीएम क्वारंटीन सेंटर में थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगाें की संख्या 21 हो गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने 85 कोरोना आशंकितों के सैंपल लिए हैं। इनमें जिला अस्पताल के तीन डाक्टर, दो टीएमयू और ताजपुर के कोरोना पाजिटिव डाक्टर के परिजन एवं उसके संपर्क में आए 11 लोग भी शामिल हैं। बाकी सैंपल आईएफटीम में क्वारंटीन और एक सैंपल टीएमयू में भर्ती किसान का है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक बुधवार को 70 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें दो और लोगों की पाजिटिव आई है। इनमें से एक तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले लालनगरी निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र का भाई है। जबकि बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आया दूसरा युवक मकबरा चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। लालनगरी निवासी युवक अपने भाई के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। जबकि मकबरा वाले पाजिटिव युवक की प्रोफाइल की छानबीन की जा रही है। यह दोनों ही आईएफटीएम में क्वारंटीन थे। पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन दोनों को कोविड 19 एल 1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। कोविड अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. संदीप बेलवाल के मुताबिक अस्पताल में 30 बेड की क्षमता है। मंगलवार को ही बेड फुल हो गए थे। बुधवार को बिजनौर के दो पॉजिटिव वहीं के जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिए गए हैं। दो बेड खाली होने के बाद मुरादाबाद के दोनों पाजिटिव को भर्ती किया है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 67 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें चार जिला अस्पताल के डाक्टर और 11 सैंपल ताजपुर के कोरोना पाजिटिव डाक्टर के परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए लोगों के हैं। डाक्टरों ने पाजिटिव आ चुके मरीजों की स्क्रीनिंग की थी और ताजपुर के पॉजिटिव डाक्टर के संपर्क में भी आए थे। ताजपुर अस्पताल के 20 और जिला अस्पताल के 10 लोगों को होम क्वारंटीन भी किया है। बाकी सभी सैंपल आईएफटीएम में क्वारंटीन जमातियों और कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों के हैं। ताजपुर के पॉजिटिव डाक्टर की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस मार्तोलिया ने बताया कि 55 स्वास्थ कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी हुई। किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। स्क्रीनिंग में अधिकांश वो लोग हैं जो ताजपुर के पॉजिटिव चिकित्सक और अन्य पॉजिटिव जमातियों की स्क्रीनिेग में शामिल रहे थे। नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक जिले में अब 382 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें 21 लोगों की पाजिटिव रिपोर्ट है। 154 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों में डोर टु डोर हेल्थ ऑडिट का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed