{"_id":"5e9619128ebc3e76c9414886","slug":"corona-city-news-mbd346140430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल की खिडकी पर लटका कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल की खिडकी पर लटका कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अस्पताल की खिड़की पर झूले कोरोना पॉजिटिव जमाती, हंगामा
- कर्मचारियों और सामने रहने वाले कर्मियों ने की शिकायत, कहा भागने की कर रहे थे कोशिश
- मरीज बोले, गर्मी और आखों में जलन होने लगने के कारण खोल रहे थे खिड़की, भागने का नहीं था कोई इरादा
- मौके पर पहुंची पुलिस, चिकित्सकाें ने की वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद
जिला अस्पताल स्थित कोविड 19 अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब यहां भर्ती कोरोना पॉजिटिव जमाती अस्पताल की खिड़कियों पर झूल गए। इस पर सामने यहां चिकित्सीय आवासों में रह रहे लोगों ने शोर मचा दिया कि मरीज भाग रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। हालांकि जमातियों ने इससे इंकार किया और कहा कि गर्मी एवं आंखों में जलन होने के कारण वे खिड़कियां खोल रहे थे।
दूसरी मंजिल पर बना यह सेक्शन इस समय कोरोना मरीजों से फुल है। इसके सामने ही स्वास्थ्य कर्मियों के आवास हैं। मंगलवार देर रात एक बजे अचानक यहां हंगामा हो गया। आवासों में रह रहे लोगों के मुताबिक इसमें भर्ती जमातियों ने अस्पताल की खिड़की तोड़ दी और लटक गए। उन्होंने भागने की कोशिश की। नीचे कर्मचारियों और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो थूकना शुरू कर दिया। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस पर एसपी सिटी अमित आनंद मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस भीतर नहीं गई और चिकित्सकों ने जाकर उनसे बात की। चिकित्साधीक्षक संजीव बेलवाल ने बताया कि जमातियों के मुताबिक वह भागने की कोशिश नहीं कर रहे थे। सेक्शन में कैमिकल से सफाई होने के कारण उनकी आंखों में जलन हो रही थी और खिड़कियां बंद होने के कारण गर्मी भी बहुत थी। वे तो बस खिड़कियां खोल रहे थे। देर रात पुलिस मौके पर ही तैनात थी पूरे प्रकरण पर निगाह रखी जा रही थी।