फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुरादाबाद में यूपी 112 के 17 पुलिस कर्मी किए गए क्वारंटाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र के यूपी 112 पीआरवी वाहन पर तैनात चालक ने मदरसा छात्र को अपनी कार में लिफ्ट क्या दी, पूरी पुलिस टीम को ही क्वारंटीन करना पड़ा। मदरसे का यह छात्र जांच में पॉजिटिव निकला जिससे हड़कंप मच गया। इस पीआरवी के 17 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही इनके परिजनों व संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अमरोहा के जोया निवासी एक सिपाही मुरादाबाद के बिलारी थाने में तैनात हैं। उसकी ड्यूटी पीआरवी वाहन संख्या 0235 पर बतौर चालक है। 21 मार्च को वह पाकबड़ा होते हुए जोया अपने घर बाइक से जा रहे थे। पाकबड़ा में सिपाही को उसके ही पड़ोस का एक मदरसा छात्र मिल गया। वह भी जोया ही रहा था। इस पर सिपाही ने उसे अपनी बाइक परे लिफ्ट दे दी थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग से चालक के पास फोन आया कि उसने जिस छात्र को कार में लिफ्ट दी है, उसकी जांच रिपोर्ट आठ अप्रैल को आई है। वह छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस पर सभी सकते में आए। इस चालक को जोया में और 112 पुलिस पीआरवी में ड्यूटी करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को मिडटाउन क्लब में क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की और नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि शाही मदरसे में पढऩे वाला छात्र वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके साथ पढ़ने वालों को पुलिस ने चिह्नित किया था। इसके बाद जोया निवासी छात्र आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसकी जांच की गई। आठ अप्रैल को जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। पीआरवी वाहन को सैनिटाइज किया गया है। इसके बाद वाहन को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को क्वारंटाइन करके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि इन 17 पुलिस कर्मियों के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मी व अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed