{"_id":"5e7f8e8c8ebc3e6fd22b2dea","slug":"corona-city-news-mbd3445860187","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: जिंदगी की चाह में 177 किमी पैदल चला पर घर से 39 किमी मौत ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: जिंदगी की चाह में 177 किमी पैदल चला पर घर से 39 किमी मौत ने मारा झपट्टा
Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन में घर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिंदगी की चाह में पैदल ही घर की राह पकड़ ली और 177 किमी का लंबा सफर तय भी कर लिया लेकिन घर से मात्र 39 किमी दूर मौत ने झपट्टा मार दिया। दुर्घटना में इस युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुंडली हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करने वाला यह युवक कोरोना की दहशत के चलते रामपुर अपने घर जा रहा था लेकिन पाकबड़ा में एक तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल डाला। बस का चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला युवक नितिन कुमार (26) पुत्र देवेंद्र सिंह रामपुर जनपद के मिलक थानाक्षेत्र के लाडोपुर गांव का निवासी था। वह अपने भाई पंकज के साथ हरियाणा के कुंडली स्थित जूता फैक्टरी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद कर दी गई है। दोनों भाई हरियाणा से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे दोनों भाई पाकबड़ा क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक निजी बस ने नितिन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह दूर जाकर गिरा।
इस हादसे में नितिन की मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चालक मौके से फरार हो चुका था।
सीओ हाईवे राम सागर ने बताया गया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि लॉक डाउन में बस हाईवे पर कैसे और किसके आदेश पर चलाई जा रही थी।
यह घटना तब हुई जब घर उसका घर मिलक (रामपुर) मात्र 39 किलोमीटर दूर ही रह गया था। युवक की जून 2018 में ही शादी हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की एक बेटी है। हादसे पुर परिवार में कोहराम मचा है।