फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुरादाबाद: विदेश से लौटे 245 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन

Mon, 23 Mar 2020 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
corona
एसएन में आइसोलेशन कक्ष - फोटो : अमर उजाला

 विदेश यात्रा से लौटे जनपद के 245 लोगों को उनके घरों पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें बड़ी तादाद में निर्यातक शामिल हैं। जो फरवरी के दूसरे सप्ताह में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित एक्सपोर्ट फेयर से वापस लौटे थे। इसके अलावा विदेश में नौकरी करने वाले और पढ़ने वाले लोग भी इस सूची में शुमार हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह 230 लोगों के घर पर होम क्वारंटीन के नोटिस चस्पा किए गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 नए लोग प्रकाश में आने के बाद रविवार रात को इनके घरों पर भी नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जो भी लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं वह अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन में रहेंगे। अगले आदेशों तक उनके घर से निकलने या किसी बाहरी व्यक्ति के उनके घर पर जाकर मिलने पर रोक रहेगी। ऐसे लोग जो विदेश यात्रा से लौटे हैं और उन्हें 14 दिन की समय अवधि पूरी नहीं हुई है। उन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए थे। लेकिन प्रकाश में आया है कि निर्देशों की अवहेलना करते हुए कुछ लोग बाहर आ जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले निर्देशों के बाद इन लोगों के साथ ही उन सभी लोगों को भी होम क्वारंटीन में कर दिया गया है जो फरवरी के दूसरे सप्ताह तक विदेश से लौटे थे। ऐसे लोगों की संख्या 230 थी रविवार को 15 ऐसे नए लोग प्रकाश में आए हैं जो विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनमें खाड़ी, यूरोपीय और एशियाई देशों से लौटने वाले लोग हैं। लेकिन उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन या स्वास्थ विभाग को नहीं दी थी।

सभी को होम क्वारंटीन में रखकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनकी निगरानी कर रही हैं। इस अवधि में इन लोगों को हिदायत दी गई है कि यह और इनके परिवार के लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें। इनके दरवाजों पर कोविड-19 होम क्वारंटीन के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। ताकि बाकी लोग यह जान सकें कि कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका में इन परिवारों को क्वारंटीन किया गया है। बाकी लोगों से भी इन घरों में जाने के लिए मना किया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति होम क्वारंटीन तोड़ेगा अथवा दूसरे दिशा निर्देशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed