{"_id":"5e7660b18ebc3e6fc0262dbd","slug":"corona-city-news-mbd343974487","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के मंत्री की करीबी को कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के मंत्री की करीबी को कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में भी एक युवती में कोरोना संक्रमण की पाजिटिव रिपोर्ट आई है। युवती प्रदेश के एक मंत्री की रिश्तेदार है। युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंत्री के परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी लोगों को 14 दिन की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, इनमें मंत्री शामिल नहीं हैं। युवती के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग के मुताबिक विदेश यात्रा से लौटने वालों की स्क्रीनिंग कर उनकी निगरानी हो रही है। मुरादाबाद के मूंढ़ापांडे क्षेत्र से 19 साल की एक युवती को 18 मार्च को जुकाम और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उसी दिन तत्काल ही युवती का सैंपल जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अलीगढ़ के माइक्रो बायलॉजी विभाग भेजा गया। लैब से शनिवार को इसकी पाजिटिव जांच रिपोर्ट आ गई।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती 15 मार्च को फ्रांस से लौटी है। फ्रांस में वह पढ़ाई करती है। 15 मार्च को रात 11 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर युवती का स्क्रीनिंग हुई जिसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिलने पर ही वहां से युवती टेरा भवन छतरपुर दिल्ली चली गई। दिल्ली से 17 मार्च की शाम युवती मूंढापांडे अपने रिश्तेदार मंत्री के घर पहुंची। युवती की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर मंत्री के परिवार के पांच सदस्यों और घर के दो नौकरों को क्वारंटाइन किया गया है। युवती का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि युवती दिल्ली से मुरादाबाद जिस वाहन से आई है उसके चालक और सहायक को भी चिह्नित कर लिया है। चालक मदीना मसजिद छजारसी सेक्टर 63 नोएडा और चालक के सहायक हाउस प्लांट नंबर 69 ज्ञानखंड एक इंदिरापुरम गाजियाबाद का है। मुरादाबाद डीएम ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के डीएम को चालक और सहायक का नाम के साथ टेलीफोन नंबर भेजकर तत्काल ट्रेस कर क्वारंटाइन कर आइसोलेशन में भर्ती करने के लिए कहा है। मूंढापांडे के ग्रामीणों के मुताबिक युवती उन्नाव मूल की रहने वाली है। मूंढ़ापांडे में उसकी अगरबत्ती और मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी भी है। अक्सर फैक्टरी के सिलसिले और मंत्री के घर आती-जाती है।