फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona attack on Police Academy-Jail, infected beyond 400 on second day too

पुलिस एकेडमी-जेल पर कोरोना का वार, दूसरे दिन भी संक्रमित 400 के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona attack on Police Academy-Jail, infected beyond 400 on second day too
पंचायत भवन के सामने कोरोना का चेकअप करवाते लोग।अमर उजाला
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। दूसरे दिन भी संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार रही। इस बार कोरोना का वार पुलिस एकेडमी और जेल पर हुआ है। पुलिस एकेडमी में सबसे अधिक 47 और जेल में 41 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं कमिश्नर कार्यालय के 12 कर्मचारियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शहर के बाद अब गांव में भी तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। इसके चलते अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बुधवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 466 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें सबसे अधिक 47 पॉजिटिव केस पुलिस एकेडमी में मिले। संक्रमितों में घुड़सवार और प्रशिक्षु एपीओ शामिल हैं। वहीें जेल के 41 बंदी भी संक्रमित मिले हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रुप में सैंपल लिया था। इसके अलावा कमिश्नर कार्यालय में तैनात में 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2589 हो गई है। वहीं 18 मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

- संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर सैंपल कलेक्शन भी बढ़ाया गया है। जांच का दायरा बढ़ने से मरीज भी सामने आने लगे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed