यूपी: आजम खां से जुड़े 19 केसों की चार्जशीट की नकल भेजी गईं सीतापुर जेल
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से जुड़े 19 मामलों में अभी तक कोर्ट में ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इसका कारण इन मामलों में पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट की नकलें आजम खां को रिसीव नहीं होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग आरोपों में विभिन्न थानों में दर्ज 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भेजी गई हैं। न्यायालय द्वारा विशेष संदेशवाहक के जरिये ये नकलें सीतापुर जेल भेजी गई हैं। इन्हें सपा सांसद आजम खां को रिसीव कराया जाएगा।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां से जुड़े 19 मामलों में अभी तक कोर्ट में ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इसका कारण इन मामलों में पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट की नकलें आजम खां को रिसीव नहीं होना है।
इन मामलों में ट्रायल शुरू करने के लिए कोर्ट ने अब विशेष संदेशवाहक के माध्यम से आजम खां के खिलाफ गंज थाना, शाहबाद, खजुरिया, मिलक आदि थानों में दर्ज 19 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें सीतापुर जेल भिजवाई हैं। इन नकलों को आजम खां को रिसीव कराया जाएगा। इसके बाद इन मामलों में कोर्ट में आरोप तय होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
आज आजम खां से संबंधित पांच मामलों में होगी सुनवाई
सपा सांसद आजम खां से संबंधित पांच मामलों में शुक्रवार (आठ अक्तूबर) को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। इनमें से चार मामलों में आरोप तय हो चुके हैं।
इन पांच मामलों में से पहला मामला सपा सांसद आजम खां द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप का है। इसमें पिछली तारीख पर शासकीय अधिवक्ता की ओर से जमानत मिलने वाले आरोपों और अभी तक जमानत नहीं मिलने वाले आरोपों की फाइलें अलग-अलग करने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया था। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र और दो पैन कार्ड मामलों में भी सपा सांसद आजम खां आरोपी हैं। इन दोनों मामलों में आरोप तय हो चुके हैं। इनमें गवाही-जिरह की प्रक्रिया चल रही है। इनकी सुनवाई के लिए भी शुक्रवार की तारीख तय है।
वहीं, आजम खां के खिलाफ स्वार कोतवाली में दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में और पड़ोसी से मारपीट के आरोप में गंज थाने में दर्ज मुकदमे की भी शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। इन दोनों मामलों में भी आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि सपा सांसद आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने, पड़ोसी से मारपीट करने, आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप के साथ ही अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र और दो पैन कार्ड मामलों में शुक्रवार (आठ अक्तूबर) को सुनवाई की तारीख तय है।