फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Copper cables worth thousands of rupees were stolen from Maya Market and BSNL tower.

Moradabad News: माया मार्केट और बीएसएनएल टावर से हजारों के कॉपर केबल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Copper cables worth thousands of rupees were stolen from Maya Market and BSNL tower.
ठाकुरद्वारा। नगर के बुध बाजार स्थित माया मार्केट की करीब 10 दुकानों में लगे सोलर पैनल के हजारों रुपये के कॉपर केबल की चोरी हो गई। चोरों ने बीएसएनएल टावर से भी कॉपर के पाइप चोरी कर लिए। चोरी की घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें चोर केबल चोरी कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना स्थल कोतवाली से कुछ ही दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उनके दुकानों में लगे सोलर पैनल के तार कटे हुए थे। उनमें लगा कॉपर का केबल चोर काट कर ले गए थे। चोरी की घटना में दुकानदार जीशान, इरफान, नदीम, अमृत सिंह, सलमान व मोहम्मद जाहिद आदि को नुकसान हुआ है। एक दुकान से करीब 800 रुपये का कॉपर का वायर चोरी हुआ है। उधर बीएसएनएल एक्सचेंज टावर के संरक्षक कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां से एसी में लगे कॉपर के दो पाइप चोरी हुए हैं। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच वहां लगे सीसीटीवी कैमरो के आधार पर की जा रही है। आरोपी चोरों का की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फोटो 2 ठाकुरद्वारा नगर के माया मार्केट में चोरी की जानकारी देते दुकानदार
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed