फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conveyed the message of keeping the body and mind healthy through yoga.

Moradabad News: योग कर तन और मन को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of keeping the body and mind healthy through yoga.
बिलारी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह नगरपालिका कार्यालय परिसर में नगरपालिका, योग परिवार और भाजपा द्वारा संयुक्त रूप से योग शिविर लगाया गया। सुबह साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।
विज्ञापन

नगरपालिका के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव व ईओ रजनी सिंह ने योग शिविर का उद्घाटन कर योगाभ्यास की शुरुआत कराई। अदिति जैन, भूमिका भारद्वाज और रिषिका ने कविताएं प्रस्तुत कीं। छात्र सक्षम भारद्वाज, विराट भारद्वाज, मीरा, गुंजन, देवांश, प्रशांत, प्रीत और राघव शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। योगाचार्य निहाल सिंह लाठर, मीना गुप्ता, बीना गुप्ता, रानी फौगाट, राशि शर्मा, पूजा जैन और मोहनलाल शर्मा ने शिविर में पहुंचे लोगों को योग क्रियाएं कराईं। समापन पर प्रतिभागी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह, सुरेश सैनी, विकास गुप्ता एडवोकेट, संजय सक्सेना, मनोज ठाकुर, हेमंत शर्मा, दिनेश प्रजापति, श्रीकांत गुप्ता, प्रवेश प्रजापति, सुमित गुप्ता आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तहसील परिसर में लगे योग शिविर में एसडीएम प्रिंस वर्मा, तहसीलदार आदित्य कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अभिनय सिंह के साथ अनेक बार सदस्यों व तहसील कर्मियों ने योग किया। ब्लॉक कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह के साथ अनेक ग्राम पंचायत प्रशासक, बीडीसी सदस्य और ब्लॉक कर्मी योग करने पहुंचे। सहकारी गन्ना विकास कार्यालय परिसर में समिति सभापति चौधरी विजयपाल सिंह के साथ समिति स्टाफ ने योग शिविर लगाकर योग किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह के साथ अनेक स्वास्थ्य कर्मियों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।
उधर, बिलारी क्षेत्र के कई स्कूल व कॉलेजों में योग शिविर लगाया गया। नगर के हरिमंगल महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. राजेश रंजन के साथ कॉलेज स्टाफ ने योग किया। तेवरखास गांव के श्री गोविंंद महाविद्यालय में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. फिरोज खान के निर्देशन में आयोजित शिविर में शिक्षकों और स्टाफ ने योग क्रियाएं कीं। ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुरकाशी व कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों, छात्रों और संस्थान के स्टाफ ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान महाविद्यालय संस्थापक मुकुट सिंह, प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह व आशीष कुमार जादोन आदि ने विचार रखे। स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में योग शिविर लगाया गया।
वहीं बिलारी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में भाजपा संगठन की ओर से योग शिविर लगाए गए। नवैनी पहाड़पुर मंडल का शिविर नवैनी गददी गांव के परिषदीय स्कूल परिसर में लगा। शिविर में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी व मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा मौजूद रहे। खाबरी अव्वल मंडल का योग शिविर स्योंडारा गांव में लगा।

इसमें आनंदी प्रसाद प्रजापति, दयाराम मौर्य और गोपाल सिंह यादव उपस्थित थे। नगर में लगे शिविर में मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। महमूदपुर माफी मंडल की ओर से रविवार सुबह लगे योग शिविर का निर्देशन मंडल अध्यक्ष रवि पासी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed