फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conveyed a message about environmental conservation and the protection of green trees.

Moradabad News: पर्यावरण संरक्षण और हरे वृक्षों की रक्षा का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message about environmental conservation and the protection of green trees.
सुरजननगर। क्षेत्र के ग्राम बंदे वाली मंडैया में चल रही सात दिवसीय श्री जंभवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को स्वामी सागरानंद महाराज ने पर्यावरण संरक्षण और हरे वृक्षों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्नोई समाज सदैव पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। समाज के लोगों ने प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्थान के जोधपुर जिले के खेजड़ली गांव में हुए ऐतिहासिक बलिदान का उल्लेख करते हुए बताया कि माता अमृता देवी ने अपनी तीन बेटियों समेत 363 लोगों के साथ खेजड़ी के वृक्षों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इन लोगों ने अपने शीश कटवा दिए, लेकिन वृक्षों को कटने नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से हरे वृक्षों का कटान रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। कथा के दौरान माता अमृता देवी के बलिदान को याद करते हुए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा हमें बच्चों के जन्मदिन, विवाह की सालगिरह व अन्य अवसर पर एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए और उसकी परवरिश करनी चाहिए। इस अवसर पर रजनीश कुमार स्वामी, राजीव कुमार विश्नोई, दयाराम सिंह, शिल्पी विश्नोई व पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed