फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversy regarding declared executive of SP Mahila Sabha

Moradabad News: सपा महिला सभा की घोषित कार्यकारिणी को लेकर विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Controversy regarding declared executive of SP Mahila Sabha
मुरादाबाद। सपा की जिला महिला सभा की रविवार घोषित कार्यकारिणी को लेकर पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजेश कुमारी यादव ने सपा जिला महिला सभा अध्यक्ष शीरी गुल द्वारा घोषित कार्यकारिणी में जिले के बजाय महानगर की अधिकांश महिलाओं को पदाधिकारी बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में पार्टी की महिला सभा जिला इकाई की घोषणा की गई। पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमारी यादव (चंदौसी) के मुख्य अतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सभा जिलाध्यक्ष शीरीगुल ने महिला सभा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सपा जिला महिला सभा की अध्यक्ष शीरीगुल के नेतृत्व में जिले में महिला संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई। वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का भी आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजेश कुमारी यादव (मुरादाबाद) समेत पार्टी के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed