{"_id":"6653ce3c25d7b446df0c8816","slug":"contractors-body-found-hanging-from-a-tree-in-suspicious-condition-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-408241-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकी मिली ठेकेदार की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकी मिली ठेकेदार की लाश
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मझोला थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर रविवार की सुबह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सदोली निवासी अनूप (30) का शव संदिग्धावस्था में पेड़ से लटका मिला। युवक की लाश हाईवे से करीब सौ मीटर दूर थी। उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। गले में रस्सी के सहारे उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार की हत्या की गई है या आत्महत्या है, पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में लगी है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सदोली निवासी अनूप पुत्र गंभीर सिंह हाईवे निमार्ण में लगी एक कंपनी में राज मिस्त्रियों की ठेकेदारी करता था। उसका काम लखनऊ में भी चल रहा था। 24 मई को वह लखनऊ से अपना काम समाप्त करने के बाद पहले अपनी बहन पूनम के घर गया था लेकिन उसकी बहन घर मौजूद नहीं थी। वह अपने भांजे से मिलकर अपने घर के लिए चला था। अनूप की जेब में बरेली-मुरादाबाद का एक रोडवेज बस का टिकट मिला है। 26 मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे अनूप की अपने छोटे भाई नेकपाल सिंह और पिता गंभीर सिंह से फोन पर बात हुई थी।
अनूप ने परिजनों को बताया था कि वह बस में बैठा है। मुरादाबाद और रामपुर के बीच में बस चल रही है। जल्दी ही वह घर पहुंच जाएगा। इसके बाद पूरा परिवार अनूप का इंतजार कर रहा था लेकिन अनूप घर नही पहुंचा। उसकी लाश पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर एक पेड़ के सहारे लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि अनूप यहां पर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अन्य तथ्यों की छानबीन चल रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अनूप के परिवार में उसकी पत्नी जैकी और दो बेटे यसू और वसू है। अनूप की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
ठेकेदार के मौत की गुत्थी उलझी
ठेकेदार अनूप की लाश जिस तरीके से पेड़ से लटकी हुई है, उसे देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती है। प्रतीत हो रहा है कि ठेकेदार को मारकर घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया है। उसके पैर जमीन पर पूरी तरह से टिके हुए हैं। जिस रस्सी से वह लटका हुआ वह भी काफी पुरानी और कमजोर है। रोडवेज की बस से उतरकर वह रस्सी लेकर क्यों फंदे पर लटकेगा। इस सवाल का जवाब पुलिस को ढूंढना है। पुलिस भी गुत्थी को सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद गुत्थी सुलझा ली जाएगी।