{"_id":"68191e93f393ef95ec0bad6b","slug":"contracted-bus-driver-killed-13-passengers-injured-after-collision-with-tractor-trolley-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-108760-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी अनुबंधित बस चालक की मौत, 13 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी अनुबंधित बस चालक की मौत, 13 यात्री घायल
Tue, 06 May 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर गांव फौलादपुर के पास सोमवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की अनुबंधित बस आगे जा रही ईंटें भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ठाकुरद्वारा के गांव बोवदवाला निवासी बस चालक महफूज आलम की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव बोवदवाला निवासी महफूज आलम सोमवार की तड़के परिचालक खटीमा के गांव मंनडाली निवासी रवि सिंह के साथ उत्तराखंड के काशीपुर डिपो की अनुबंधित बस लेकर दिल्ली से आ रहा था। परिचालक रवि सिंह ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा हाईवे पर गांव फौलादपुर के पास पहुंचने पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ट्रैक्टर बाई तरफ मोड़ दिया। जिस पर बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चालक महफूज आलम और बस में सवार 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर बस चालक महफूज आलम की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए काशीपुर भेज दिया। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ये यात्री हुए घायल
काशीपुर निवासी राहुल, दिल्ली के छतरपुर निवासी नरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी गीता और बेटा रवि सिंह, ठाकुरद्वारा के गांव बहापुर बलिया निवासी धर्मवीर सिंह, अल्मोड़ा के चौखटिया निवासी सीमा, दिल्ली के मुंडेरीका निवासी परवीन, अल्मोड़ा के सल्ट निवासी अंकित, उत्तराखंड के रिखनी खाल निवासी संदीप, अल्मोड़ा के तरम निवासी देवेंद्र सिंह, दयाल सिंह और सुनील कुमार और बस परिचालक रवि सिंह।
बस चालक के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, तोड़फोड़
हादसे की सूचना मिलते ही बस चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अस्पताल की खिड़की और शीशे तोड़ डाले। स्वास्थ्यकर्मी बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। साथ ही चीफ फार्मासिस्ट कन्हैयालाल शाह के साथ अभद्रता भी की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत किया। मृतक चालक के भाई जुल्फकार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उनके भाई के उपचार में लापरवाही बरती है। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि चालक की मौत अस्पताल लाते समय रास्ते में ही हो गई थी। परिचालक रवि सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। उपचार में लापरवाही का आरोप गलत है।
तीन साल पहले हुई थी महफूज की शादी
गांव बोवदवाला निवासी चालक महफूज आलम की शादी तीन साल पहले हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी साजिदा बेसुध हो गई। भाई जुल्फकार, सद्दाम, बहन जन्नती, रहमत और फिरदौस का रो-रोकर बुरा हाल था।
तोड़फोड़ के दौरान बस चालक का भाई हुआ घायल
सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ के दौरान मृतक बस चालक का भाई जुल्फिकार घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने उसका अस्पताल में उपचार कराया है।