{"_id":"6278154fd82eeb092a28968e","slug":"contract-worker-dies-due-to-starting-power-supply-while-repairing-line-uproar-moradabad-news-mbd4273492176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः लाइन फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरः लाइन फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन
लाइन ठीक करते समय बिजली आपूर्ति चालू करने से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा
गुस्साए परिजनों ने स्वार रोड पर शव रखकर लगाया जाम, जेई और एसएसओ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
रामपुर। बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने से रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। रविवार की सुबह शटडाउन के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई होने से हादसा होने पर मृतक के गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। जिला अस्पताल के सामने स्वार रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष ने आक्रोशित परिजनों को समझाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोल दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने जेई और एसएसओ के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में रविवार की सुबह नौ बजे 11 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों ने अवर अभियंता राहुल रंजन को फाल्ट की जानकारी दी। जेई ने डूंगरपुर निवासी संविदा कर्मी गेंदन लाल उर्फ भगत सिंह (48) को लाइन ठीक करने के लिए भेजा। संविदा कर्मी पुलिस लाइन के गेट के सामने शट डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने में जुट गए। इस बीच लाइन में करंट आ गया, जिससे गेंदनलाल की करंट लगने से झुलसकर नीचे गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग और साथी कर्मी दौड़े। घटना की जानकारी संविदाकर्मी के परिजनों और उच्चाधिकारियों को दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। गुस्साए परिजनों ने शव स्वार रोड पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने बिजली अफसरों पर लापरवाही बरतने और शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों को समझाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुल गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र रमेश की तहरीर पर अवर अभियंता राहुल रंजन, एसएसओ महफूज मियां के खिलाफ धारा 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
फोन करने पर पहुंचे बिजली अफसर
रामपुर। जिला अस्पताल के सामने मृतक के परिजनों ने जैसे ही जाम लगाया और बिजली विभाग के प्रति अपना आक्रोश जताया तो जेई राहुल रंजन भाग गए। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर नहीं आए। भाजपा के जिलाध्यक्ष के फोन करने के बाद एसडीओ विनय कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद जेई भी आ गए।
विज्ञापन
अस्पताल में हुई मारपीट
रामपुर। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कुछ लोगों में मारपीट हो गई। बताया जाता है कि जब डूंगरपुर बिजलीघर के एसएसओ महफूज मियां के साथ संविदा कर्मी वजमी हुसैन जिला अस्पताल पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया।
जेई पर रंजिश रखने का आरोप
रामपुर। डूंगरपुर बिजलीघर के अवर अभियंता राहुल रंजन पर मृतक गेंदन लाल के पुत्र रमेश का आरोप है कि जेई उनके पिता से रंजिश रखते थे, जिस वजह से उनके साथ यह हादसा हुआ।