फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   construction of government university

Moradabad News: राजकीय यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए 299 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
construction of government university
मुरादाबाद। रामगंगा पार हरदासपुर में राजकीय यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 299 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। लोनिवि के नियोजन विभाग ने यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए डिजाइन तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने भी यूनिवर्सिटी का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने लगातार दूसरे बजट में भी यूनिवर्सिटी के लिए धन आवंटित कर दिया है। शासन ने जमीन के लिए नौ करोड़ और यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये का प्रावधान पहले ही कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद मंडल की बैठक के दौरान एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से कहा कि मुरादाबाद के लोग अब यूनिवर्सिटी के उद्घाटन की तैयारी करें। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी को शीघ्र बनवाने में रूचि रख रहे हैं। जिला प्रशासन ने रामगंगा नदी पार हरदासपुर में विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन निर्धारित की है। इसमें 2.5 एकड़ जमीन चार किसानों की है। इस बारे में डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन को खरीदने के लिए नौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर ने डीएम को बताया कि यूनिवर्सिटी की डिजाइन के अनुसार 299 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन के बाद कैबिनेट में चर्चा के बाद यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव पास किया जाएगा।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी के लिए कुलपति नियुक्त करने की मांग की
मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यूनिवर्सिटी के लिए कुलपति और कुलसचिव नियुक्त करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग से प्रस्ताव पास होने के बाद कुलपति सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article