{"_id":"657a1796c382aac5a70c3e67","slug":"construction-of-culvert-did-not-start-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-302612-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कांठ रोड पर पुलिया निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोनिवि और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक, देखते रह गए चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कांठ रोड पर पुलिया निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोनिवि और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक, देखते रह गए चालक
Thu, 14 Dec 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:14 AM IST
सार
लोनिवि के अभियंता और ठेकेदार रोड के दोनों किनारों पर खुदाई कर दीवार खड़ा करना चाहते थे। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात दबाव का हवाला देते हुए काम रोक दिया। इसके बाद दोनों विभागों के बीच लंबी वार्ता हुई।
विज्ञापन
कांठ रोड पर चल रहा काम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांठ रोड पर दीवार खड़ी करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और लोनिवि के अभियंता में नोकझोंक हो गई। लोनिवि अभियंताओं ने रोड पर दो पुलिया निर्माण आज से करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन करना होगा।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट और किला रोड पर दो पुलिया का निर्माण होगा। दोनों पुलिया के लिए करीब एक करोड़ का टेंडर किया गया था। बुधवार को लोनिवि के अभियंता और ठेकेदार रोड के दोनों किनारों पर खुदाई कर दीवार खड़ा करना चाहते थे।
विज्ञापन
इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात दबाव का हवाला देते हुए काम रोक दिया। इसी कारण लोनिवि के अभियंता अरविंद अग्रवाल के निर्देश पर काम रोक दिया गया। अभियंताओं का कहना है कि निर्माण के दौरान ज्यादा सड़क नहीं घेरी जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रैफिक पुलिस को बताया गया है। पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई है। अब बृहस्पतिवार से काम शुरू किया जाएगा। विभाग के लोगों का कहना है कि दोनों पुलिया का निर्माण करने में करीब दो माह का समय लगेगा।
यातायात के दबाव को देखते हुए रोड के दाईं और बाईं दिशा में चार चार मीटर की चौड़ाई में काम किया जाएगा। बची हुई सड़क पर यातायात का संचालन किया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों ने भी शीघ्र पुलिया का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।