फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction of cow shed stalled

Moradabad News: गोशाला का निर्माण लटका, सड़कों और खेतों में घूम रहे पशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of cow shed stalled
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कस्बे में छुट्टा गोवंश को आश्रय देने के लिए बन रहीं गोशाला का निर्माण सवा चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इसकी वजह अधिकारियों के सुस्त रवैए और बजट में देरी है। ऐसे में छुट्टा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। जो एक ओर हादसों को दावत दे रहे तो दूसरी ओर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है।

2019 में अगवानपुर में गोशाला का निर्माण शुरू हुआ था। पांच सौ गोवंश को आश्रय देने के लिए 1.52 करोड़ की लागत से गोशाला का निर्माण हो रहा है। प्रशासन ने पहली किस्त के रूप में 76 लाख रुपये दिए थे। पैसे खत्म होने पर पौने तीन साल तक निर्माण रुका रहा। फरवरी 2023 में दूरी किस्त के रूप में 76 लाख रुपये मिले। जबकि इसी वर्ष जून में काम पूरा होना था। सवा चार साल में टीनशेड और गोशाला की बाउंड्रीवाल हुई है। इसके अलावा चिकित्सक रूम और चारा रखने के कमरों का फर्श का काम रुका हुआ है। तत्कालीन अपर मजिस्ट्रेट मनीष चौधरी ने गोशाला के निरीक्षण के दौरान निर्माण में सुस्त रवैया देख ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। उन्होंने ठेकेदार से इसका जवाब भी मांगा था। बाद में उनका तबादला हो गया। लेकिन गोशाला निर्माण में तेजी नहीं आई।
विज्ञापन



30 रुपये खुराक में औसत न आने से बंद हुई थी अस्थाई गोशाला
अगवानपुर के मोहल्ला सैफियान स्थित काजी हाऊस में 2020 में 30 पशुओं को अस्थाई गोशाला की शुरुआत हुई थी। जिला पंचायत को गोशाला का कार्यभार सौंपा गया था। जिला पंचायत ने गोशाला का एक टेंडर किया। प्रति पशु की खुराक का रेट 30 रुपये रखा। केयर टेकर ने एक साल तक गोशाला को संभाला।औसत नहीं आने पर काम छोड़ दिया। इसके बाद कोई दूसरा केयर टेकर सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गोशाला के निर्माण में हुई देरी के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। गोशाला का काम जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को चेतावनी ही दी गई है। - ललित कुमार आर्य, ईओ, अगवानपुर नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed