फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Inauguration Constitution-Literature Park Moradabad, LokSabha Speaker said - this is not just legal document

UP: मुरादाबाद में संविधान-साहित्य पार्क का लोकार्पण, लोकसभा अध्यक्ष ने बोले- यह सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं

Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 02:03 AM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुरादाबाद में संविधान-साहित्य पार्क के लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने भारत की विविधता को उसकी असली ताकत बताया और कहा कि यह पार्क संविधान के मूल सिद्धांतों, न्याय-स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को समझने और आत्मसात करने का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
Inauguration Constitution-Literature Park Moradabad, LokSabha Speaker said - this is not just legal document
मुरादाबाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। स्वतंत्रता के बाद हमने लोकतंत्र के विचारों को आत्मसात कर विकास की दिशा तय की है। भारत की विविधता ही उसकी असली ताकत है और हमारा संविधान उसी विविधता का प्रतिबिंब है।

विज्ञापन


यह बातें बुधवार को बुद्धि विहार में 15 करोड़ रुपये की लागत से बने संविधान-साहित्य पार्क के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, साहित्य और विरासत आज भी हम सभी को प्रेरित करती है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के साहित्यकारों, लेखकों और विचारकों ने अपनी लेखनी से देश और दुनिया को नया दृष्टिकोण देने का कार्य किया है। 1857 में इसी धरती से क्रांति की पहली आवाज उठी थी। यहां के मुशायरों ने विचार और अभिव्यक्ति को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने मुरादाबाद को पीतल की धरती बताते हुए कहा कि यहां के कारीगरों की शिल्पकला ने विश्व में भारत की अलग पहचान बनाई है। यहां के कारीगर आत्मनिर्भरता का सबसे जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि संविधान-साहित्य पार्क केवल एक स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि लोकतंत्र के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाला जीवंत केंद्र है।

यहां आने वाली पीढ़ियों को संविधान के मूल स्तंभ न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को समझने और आत्मसात करने का अवसर मिलेगा। यह पार्क हर नागरिक को संविधान से भावनात्मक और बौद्धिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा और युवाओं को उनके कर्तव्यों और दायित्वों का बोध कराएगा।

एआई के दौर में भी मुरादाबादी हस्तशिल्प का तोड़ नहीं : बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एआई और तकनीक के दौर में भी मुरादाबादी हस्तशिल्प का कोई तोड़ नहीं है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र को तकनीक व नवाचार से जोड़ने से लिए भारत सरकार से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। मुरादाबाद को एक्सपोर्ट हब बनने की दिशा में बढ़ना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष डिजाइनको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आयोजित एक्सपोर्टर्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने निर्यातकों से उनके मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही यहां के निर्यातकों को लोकसभा में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वह निर्यातकों व सांसदों के बीच संवाद स्थापित कराएंगे, जिससे समस्याओं का निराकरण हो सके।

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की सांस्कृतिक विरासत बहुत पुरानी है। यहां की अद्वितीय शिल्पकारी आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करती है। हस्तशिल्पियों की मेहनत से मुरादाबाद ने विदेश में पहचान बनाई है। विनीत लोहिया, विभोर लोहिया, विपिन लोहिया, विनय लोहिया, पीयूष लोहिया, विपुल लोहिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस माैके पर केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोग क्वालिटी प्रोडक्ट चाहते हैं। अच्छा लाइफस्टाइल चाहते हैं। हमारे पास 140 करोड़ का बाजार है। लोग हमें बताएं कि हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना आदि ने भी विचार रखे। इस दाैरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महेश अग्रवाल, तनवीर वारी, प्रिया अग्रवाल, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed