फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable was hospitalized, wife withdrew Rs 14 lakh

Moradabad News: अस्पताल में भर्ती था कांस्टेबल, पत्नी ने खाते से निकाल लिए 14 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Constable was hospitalized, wife withdrew Rs 14 lakh
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी पर उनके खाते से 14 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने और गहने हड़पने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पत्नी ने प्लॉट भी बेच दिया है। हेड कांस्टेबल ने सिविल लाइंस थाने में पत्नी, ससुर, साले और साली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले मुजफ्फरनगर जिले बुढ़ाना थाना क्षेत्र के लुहसाना निवासी राखी के साथ हुई थी। दीपक ने बताया कि राखी उसके साथ ही पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहती थी। दीपक 2022 में सरकारी आवास की छत से गिर गए थे। जिसमें उनके शरीर और दिमाग में गंभीर चोट लगी थी। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कई दिनों तक उपचार चला था। दीपक का आरोप है कि पत्नी को उनके खाते की पूरी जानकारी थी। उसका मोबाइल भी पत्नी के पास था। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने हेड कांस्टेबल के खाते से अलग-अलग खातों में 14 लाख रुपये ट्रांसफर किए। दीपक ने 2017 में पत्नी राखी के नाम शामली में दस लाख में एक प्लॉट खरीदा था। उसे भी पत्नी ने बेच दिया। इसके अलावा पत्नी ने गहने भी हड़प लिए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हेड कांंस्टेबल की पत्नी राखी, ससुर हरपाल सिंह, साले बबलू और साली ललिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed