{"_id":"65d18d3e7bb97f604c075f2b","slug":"constable-recruitment-exam-solver-and-two-candidates-arrested-in-moradabad-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: मुरादाबाद में सॉल्वर और दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, सेंध लगाने की कोशिश के तरीके जान सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: मुरादाबाद में सॉल्वर और दो अभ्यर्थी गिरफ्तार, सेंध लगाने की कोशिश के तरीके जान सब हैरान
Sun, 18 Feb 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:23 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर और दो परीक्षार्थियों को पकड़ा है। तीनों में मिलकर परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में सॉल्वर और अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग ने सेंधमारी की। पुलिस ने सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से पहले दिन सुबह की पाली में बिहार के सीतामढ़ी निवासी अवनीश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह ठाकुरद्वारा के शिवनगर निवासी अभिषेक कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
इस गिरोह में मुरादाबाद के चार और बिहार के तीन लोग लोग शामिल हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़े गए अवनीश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी कुमार गौरव के साथ यहां परीक्षा देने आया था। कुमार गौरव बिहार के जमुई निवासी है।
विज्ञापन
कुमार गौरव को डिलारी के इग्राहा सहसपुरी निवासी मनीष यादव के स्थान पर दूसरी पाली में परीक्षा देनी है। पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल से मनीष को पकड़ लिया। सॉल्वर के भाग जाने के कारण मनीष खुद ही परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन
मनीष और अभिषेक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ठाकुरद्वारा के राजोपुर मिलक निवासी योगेश यादव और उसके रिश्तेदार सुचित कुमार निवासी विजय नगर डूंगरपुर थाना ठाकुरद्वारा में दस-दस लाख रुपये में सॉल्वर गैंग बैठाने का सौदा तय किया था।
योगेश और सुचित ने अपने साथी अनिभव आलोक उर्फ चुन्नू के जरिए दोनों सॉल्वर बुलवाए थे। अभिनव बिहार के चंपारण के बरवाड़ा सितार ढाका निवासी है। योगेश और सुचित ने एडवांस में अभिषेक और मनीष से एक-एक लाख रुपये लिए थे। पकड़े गए सॉल्वर अवनीश ने बताया कि उससे और उसके साथी कुमार गौरव को बीस-बीस हजार रुपये दिए थे।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि साॅल्वर अवनीश कुमार और अभ्यर्थी अभिषेक कुमार और मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। योगेश और उसके सुचित की तलाश की जा रही है।