फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Constable Recruitment: 116 candidates could not pass the race test.

सिपाही भर्ती : 116 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए दौड़ परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment: 116 candidates could not pass the race test.
मुरादाबाद। यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना लेकर सोमवार सुबह पीएसी के मैदान में दौड़ परीक्षा में भाग लेने उतरे 116 अभ्यर्थी फेल हो गए। एक दिन में फेल होने वाले अभ्यर्थियों की अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। 876 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर ली। मैदान से बाहर आए तो उन्हें परिजनों ने गले लगा लिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए 10 फरवरी से दौड़ परीक्षा चल रही है। सोमवार को 1043 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 51 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने नहीं आए।
विज्ञापन

992 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा में भाग लिया। सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थी और उनके परिजन मैदान के गेट पर इकट्ठा हो गए थे। चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश दिया गया। 876 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा में दौड़ पूरी कर ली। इस दौरान उनके अभिभावक भी मैदान के बाहर खड़े होकर अपने बेटे, भाई और रिश्तेदार का उत्साह बढ़ाते रहे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी 116 अभ्यर्थी दौड़ परीक्षा पूरी नहीं कर पाए और निराशा के साथ मैदान से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई युवकों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। परीक्षा के नोडल अधिकारी सुभाष गंगवार ने बताया कि सोमवार को कोई अभ्यर्थी चोटिल नहीं हुआ। अब दौड़ परीक्षा 27 फरवरी को होगी।

00
चोटिल और बेहोश होने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा मौका
नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि 10 फरवरी से चल रही दौड़ परीक्षा के दौरान जितने भी अभ्यर्थी चोटिल या बेहोश हुए हैं, उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा से पहले लिखित में सूचना उपलब्ध करा दी थी। उन्हें 27 फरवरी को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed