फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Constable Minor Son Drive Bike Investigation Instructions given Against Policeman

नाबालिग बेटे ने दौड़ाई बाइक, फंसा सिपाही, पुलिसकर्मी के खिलाफ दिए गए जांच के निर्देश

Tue, 03 Sep 2019 02:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
UP News: Constable Minor Son Drive Bike Investigation Instructions given Against Policeman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social

नया मोटर व्हीकल एक्ट भले ही अभी जनपद में लागू न हुआ हो लेकिन उससे पहले ही एसएसपी अमित पाठक ने नाबालिग बेटे को वाहन चलाने की छूट देने पर संभल के एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। एसएसपी का कहना है कि पुलिसकर्मी की सहमति पर ही उसका बेटा वाहन चला रहा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में इस तरह से वाहन चलाने पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि 21 अगस्त को वह पुलिस लाइन मुरादाबाद में मौजूद थे। इस दौरान ही शाम छह बजे 13 वर्षीय बालक तेज गति से पुलिस लाइन परिसर में मोटर साइकिल चलाता दिखा। एसएसपी ने उसके बारे में जानकारी करवाई तो पता चला कि बालक संभल में कार्यरत मुख्य आरक्षी राकेश रवि का बेटा है। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पुलिसकर्मी सहमति पर ही उसका बेटा पुलिस लाइन में वाहन चला रहा था। 
विज्ञापन


ऐसे में यातायात के नियमों का उल्लंघन होने के कारण हादसा होने की भी आशंका बन गई है। एसएसपी ने संभल के एसपी को पत्र लिखकर इस संबंध में मुख्य आरक्षी राकेश रवि के खिलाफ प्रारंभिक जांच कराने के लिए कहा है। जिससे की उनका बेटा दोबारा यातायात के नियमों का उल्लंघन न कर सके। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वह वाहन न चला सके और पुलिस लाइन में हादसा होने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने थाने में कटवा दिया सिपाही का चालान
एसएसपी अमित पाठक सोमवार को सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक नवल मारवाह को निर्देश दिए कि थाने में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर बैठकर थाने पहुंचे यूपी 100 में तैनात मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार के वाहन का चालान कटवा दिया। एसएसपी ने कहा कि हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed