{"_id":"62fbe9ffee14ea63f1650cf2","slug":"constable-beaten-in-police-chouki-city-news-mbd437948888","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में सिपाही को पीटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में सिपाही को पीटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी में सिपाही को पीटा, तीन गिरफ्तार
क्रासर
- नागफनी थाने की बंगला गांव पुलिस चौकी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नागफनी की बंगला गांव चौकी में दो पक्ष भिड़ गए। सिपाही ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना रविवार देर रात की है। बंगला गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। दोनों ही पक्ष के लोग चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। चौकी में भी दोनों पक्ष लड़ने लगे। इस दौरान सिपाही विपिन कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और चौकी से बाहर जाने को कहा। इसी दौरान एक पक्ष सिपाही से ही भिड़ गया। आरोप है कि सिपाही के साथ मारपीट की गई। सिपाही ने इस मामले की सूचना थाना प्रभारी को दी। कुछ ही देर में थाने से पुलिस कर्मी भी चौकी आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। सिपाही विपिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वीरेन्द्र, सुनील, चंद्र भान और प्रदीप समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि वीरेंद्र, सुनील और चंद्रभान को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।