फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Conspiracy to spoil atmosphere before Kundarki by-election, controversies are being fuelled on social media

UP By Polls: कुंदरकी उपचुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश, सोशल मीडिया पर छोटे विवादों को दिया जा रहा तूल

Sat, 12 Oct 2024 01:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा, सपा समेत अन्य पार्टियां सक्रिय हैं। इस बीच कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। विवादित वीडियो वायरल कर छोटे झगड़ों को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Conspiracy to spoil atmosphere before Kundarki by-election, controversies are being fuelled on social media
मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के दाैरान पुलिस बल(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को फतह करने के लिए भाजपा, सपा समेत अन्य पार्टियां जुट गई हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व क्षेत्र में माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। वह छोटे-छोटे विवादों और झगड़े को राजनीतिक एवं सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


विवादित एवं आपित्तजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस अफसरों ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है। संभल लोकसभा सीट में शामिल कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद जनपद का हिस्सा है।
विज्ञापन


इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के जियाउरर्हमान बर्क विधायक बने थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वह संभल सीट से जीतकर सांसद बन गए और उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कुंदरकी विधानसभा सीट खाली है। अब यहां उपचुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक न तो उपचुनाव की घोषणा हुई है और न ही किसी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। कुछ शरारती तत्व क्षेत्र में माहौल खराब करने में जुट गए हैं। वह चुनाव के बीच पुराने विवादों को भी तूल दे रहे हैं। दो दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पर आरोप लगाया है कि उन्हें भाजपा को वोट देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा कुंदरकी थाने में पूर्व विधायक और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीएलओ को धमकाकर फर्जी वोट बनवाएं गए हैं।

इसके अलावा यह भी आरोप लगाया है कि जिन लोगों के वोटर लिस्ट में नाम हैं, उन्होंने भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वोट काटने का आरोप लगाया था। इसके अलावा कुंदरकी में दशहरा मेला कहां लगेगा इसकी भी अब तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी।

इस मामले में भी गोपनीय जांच चल रही है। उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने से पहले ही क्षेत्र में पार्टियां के नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों का दावा है कि कई नेताओं की गोपनीय जांच चल रही है।

सोशल मीडिया की हो रही निगरानी

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कुंदरकी के अलावा मूंढापांडे, कटघर, पाकबड़ा, मैनाठेर क्षेत्र के भी कई गांव शामिल हैं। इन थानों की पुलिस को अलर्ट करने के साथ ही अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दी गई है। एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए भी टीमों को तैनात किया गया है।



कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट किया गया है। टीम गांव-गांव गश्त कर रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। - सतपाल अंतिल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed