फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen tried to burn the effigy of Anurag Thakur, snatched it from the police

Moradabad News: कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने का किया प्रयास, पुलिस से छीनाझपटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Congressmen tried to burn the effigy of Anurag Thakur, snatched it from the police
मुरादाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरहट्टी चौराहे पर बुधवार की दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसको लेकर पुलिसकर्मियों से छीनाझपटी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा मेें राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी कर सभी को आहत किया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरहट्टी स्थित कार्यालय पर बुधवार की दोपहर एकत्रित हुए। इस दौरान राहुल गांधी पर जातिगत टिप्पणी को लेकर अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि भाजपा केवल धर्म व जाति की राजनीति में सक्रिय है। भाजपा सांसद भी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए विवाद पैदा करते रहते हैं। संसद में अनुराग ठाकुर का बयान उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गुरहट्टी चौराहे पर भाजपा सांसद का पुतला जलाने का प्रयास किया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पुतले को छीन लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। साथ ही अनुराग ठाकुर को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान अनूप दुबे, श्यामसरन, अनुराग शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, अरशद परवेज, विवेक गुप्ता, सुधीर पाठक, अफजल साबरी, राजेंद्र वाल्मीकि, तबस्सुम खान, विवेक अग्रवाल, शिवराज गुर्जर, भयंकर सिंह बौद्ध, सतीश दिवाकर, गुलवेज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed