फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congressmen took to the road in protest against the rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the road in protest against the rising prices of petrol and diesel
संभल। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कोरोना काल में लोगों की जेब पर भार डालने का आरोप लगाकर बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा कि कांग्रेसी प्रदर्शन न कर सकें इसके लिए प्रशासन ने भाजपा सरकार के इशारे पर घर में रोक दिया। लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं था। तय कार्यक्रम के अनुसार तमाम कार्यकर्ता रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और शहर अध्यक्ष को छोड़ने पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष को छोड़ा। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर हिलाल अख्तर, आकिल अहमद, वीर सिंह सागर, फुरकान कुरैशी, राहत अली, सुबहानी, मोहम्मद अंसार, अख्तर कस्सार, मोअज्जम अली, परवेश कुरैशी, अंजार मंसूरी, मोहम्मद शाईन, गुलशन कुमार, मोहम्मद नाजिर, नरेंद्र मिश्रा, हाजी सुलेमान, दिनेश कुमार, दीपू सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed