फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress ticket rejected in the hope of candidature from SP, Yusuf Ali was disappointed

झटका: सपा से उम्मीदवारी की आस में ठुकराया कांग्रेस का टिकट, यूसुफ अली को मिली निराशा

Tue, 18 Jan 2022 11:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress ticket rejected in the hope of candidature from SP, Yusuf Ali was disappointed
Yusuf Ali - फोटो : अमर उजाला
रामपुर की चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद अली यूसुफ अली 24 घंटे में ही सपा से टिकट मिलने की आस लेकर लखनऊ चले गए और सपा में शामिल होने की बात कही। किन्तु, मंगलवार को सपा ने प्रत्याशियों का एलान किया, तो यूसुफ अली का नाम नहीं था। 
विज्ञापन


सपा ने वर्तमान विधायक नसीर अहमद खां को टिकट दे दिया।  ऐसे में अब यूसुफ बुधवार को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। उनका कहना है कि वह किसी न किसी पार्टी के सहयोग से चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। रामपुर में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने चमरौआ विधानसभा सीट से  यूसुफ अली को टिकट दिया था, लेकिन टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही उनका मूड बदल गया और वे लखनऊ में जाकर सपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार सपा नेताओं ने उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया था। जिसकी वजह से वे पार्टी में गए। किन्तु, मंगलवार को जब समाजवादी पार्टी ने टिकट की घोषणा की, तो चमरौआ से वर्तमान विधायक नसीर अहमद खां को टिकट दे दिया गय। यूसुफ अली को निराशा मिली। इससे उनके समर्थकों में सपा के प्रति गहरी नाराजगी होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed