{"_id":"61e704ce8df7930300347f4e","slug":"congress-ticket-rejected-in-the-hope-of-candidature-from-sp-yusuf-ali-was-disappointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: सपा से उम्मीदवारी की आस में ठुकराया कांग्रेस का टिकट, यूसुफ अली को मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका: सपा से उम्मीदवारी की आस में ठुकराया कांग्रेस का टिकट, यूसुफ अली को मिली निराशा
Tue, 18 Jan 2022 11:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yusuf Ali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर की चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद अली यूसुफ अली 24 घंटे में ही सपा से टिकट मिलने की आस लेकर लखनऊ चले गए और सपा में शामिल होने की बात कही। किन्तु, मंगलवार को सपा ने प्रत्याशियों का एलान किया, तो यूसुफ अली का नाम नहीं था।
सपा ने वर्तमान विधायक नसीर अहमद खां को टिकट दे दिया। ऐसे में अब यूसुफ बुधवार को अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। उनका कहना है कि वह किसी न किसी पार्टी के सहयोग से चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगे और जनता के बीच जाएंगे।
विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। रामपुर में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस ने चमरौआ विधानसभा सीट से यूसुफ अली को टिकट दिया था, लेकिन टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही उनका मूड बदल गया और वे लखनऊ में जाकर सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
उनके अनुसार सपा नेताओं ने उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया था। जिसकी वजह से वे पार्टी में गए। किन्तु, मंगलवार को जब समाजवादी पार्टी ने टिकट की घोषणा की, तो चमरौआ से वर्तमान विधायक नसीर अहमद खां को टिकट दे दिया गय। यूसुफ अली को निराशा मिली। इससे उनके समर्थकों में सपा के प्रति गहरी नाराजगी होने की बात कही जा रही है।