फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress responsible for the country's challenges: Bhupendra

देश की चुनौतियों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congress responsible for the country's challenges: Bhupendra
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सही कहा है कि आज देश जो भी चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। मु्ख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में कहा है कि नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस की देन है। इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए मोदी सरकार ने उनको ठीक करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान करने और बेहतर नीति के कारण ही भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गया है। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलते उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भाजपा का विचार सर्व समाज के लिए सर्वव्यापी है। सरकार भी सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार की योजनाओं में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है। विपक्षियों पर प्रहार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा कांग्रेस सीजनल लोग हैं। इनका गठबंधन भी बेमेल है जो निजी स्वार्थों पर टिका है। सपा बसपा और कांग्रेस के चरित्र को जनता बखूबी जानती है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जनता के संसाधनों को लूटने का काम किया है। जिसने भ्रष्टाचार किया है। केंद्र की एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की बातों से ऐसा लगता है कि वे समाज को खंडित करने का काम कर रहे हैं। उनके चरित्र को जनता जानती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज हैं। इस मामले में उनको अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। अब मेरे आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया है। देश की 140 करोड़ की जनता को भगवान श्रीराम पर विश्वास है, लेकिन कांग्रेस ने कोर्ट में लिखकर दिया था कि श्रीराम का कोई अस्तित्व ही नहीं है। सपा के पीडीए पर तंज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वजाति और परिवार है। देश की उनको चिंता नहीं है। भाजपा सरकार 80 करोड़ गरीबों के लिए समर्पित है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड वह जनता के पास लेकर जा रहे हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पाल और महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed