{"_id":"5e68a5538ebc3ec551202808","slug":"congress-leader-sachin-chaudhary-attacked-on-jyotiraditya-scindia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता का हमला, 'संघ के एजेंट थे सिंधिया, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता का हमला, 'संघ के एजेंट थे सिंधिया, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में'
Wed, 11 Mar 2020 02:16 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
sachin chaudhary
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और अमरोहा लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सचिन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि सिंधिया जैसी कमज़ोर कड़ी का जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं वो मेरी जगह अमरोहा लोकसभा से राशिद अल्वी जी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, जिससे वहां भाजपा जीते, मेरे विरोध करने पर वह बोले जीतने दो!
कांग्रेस नेता ने हमला करते हुए कहा कि ये (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस में संघ के एजेंट थे, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में है।
आपको बता दें कि मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हो रहे हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।

सिंधिया जैसी कमज़ोर कड़ी का जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं वो मेरी जगह अमरोहा लोकसभा से राशिद अल्वी जी को चुनाव लड़ाना चाहते थे जिससे वहाँ भाजपा जीते, मेरे विरोध करने पर वह बोले जीतने दो! ये कांग्रेस में संघ के एजेंट थे, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में है। जय कांग्रेस
विज्ञापन विज्ञापन
@ANI— Sachin Chaudhary (@SChaudharyINC) March 11, 2020
आपको बता दें कि मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हो रहे हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।
वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा, 'कांग्रेस सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है। सभी मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे और हमारी सरकार 2023 तक बनी रहेगी।'
सिंधिया का पार्टी छोड़ना सही नहीं है
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा, 'इस प्रकार से उनका (ज्योतिरादित्य सिंधिया) पार्टी को छोड़ना सही बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया था। अफसोस की बात है कि वो पार्टी छोड़ चुके हैं। जो उन्होंने किया वो सही नहीं किया।'
धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए सिंधिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बच जाएगी। पिक्चर अभी बाकी है। जो विधायक कर्नाटक गए हैं वह जल्द ही कांग्रेस के साथ आ जाएंगे।