फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   congress leader sachin chaudhary attacked on jyotiraditya scindia

कांग्रेस नेता का हमला, 'संघ के एजेंट थे सिंधिया, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में'

Wed, 11 Mar 2020 02:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Mar 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
congress leader sachin chaudhary attacked on jyotiraditya scindia
sachin chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता और अमरोहा लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी सचिन चौधरी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर सिंधिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


सचिन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि सिंधिया जैसी कमज़ोर कड़ी का जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं वो मेरी जगह अमरोहा लोकसभा से राशिद अल्वी जी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, जिससे वहां भाजपा जीते, मेरे विरोध करने पर वह बोले जीतने दो! 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने हमला करते हुए कहा कि ये (ज्योतिरादित्य सिंधिया) कांग्रेस में संघ के एजेंट थे, ऐसे विभीषणों का जाना पार्टी हित में है।



आपको बता दें कि मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमलावर हो रहे हैं।

वहीं, मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो गुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।

 

वहीं, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा, 'कांग्रेस सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है। सभी मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे और हमारी सरकार 2023 तक बनी रहेगी।'

सिंधिया का पार्टी छोड़ना सही नहीं है
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा, 'इस प्रकार से उनका (ज्योतिरादित्य सिंधिया) पार्टी को छोड़ना सही बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया था। अफसोस की बात है कि वो पार्टी छोड़ चुके हैं। जो उन्होंने किया वो सही नहीं किया।'

धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए सिंधिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया धोखे से कांग्रेस विधायकों को लेकर गए थे। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बच जाएगी। पिक्चर अभी बाकी है। जो विधायक कर्नाटक गए हैं वह जल्द ही कांग्रेस के साथ आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed