फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Congress leader priyanka gandhi appeals to vote on unemployment and inflation issue in up election

UP Election 2022: रामपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो, बोलीं- महंगाई व बेराजगारी के मुद्दे पर करें वोट

Thu, 10 Feb 2022 03:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को रामपुर पहुंची। उन्होंने लोगों से महंगाई और बेराजगारी के मुद्दे पर वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
Congress leader priyanka gandhi appeals to vote on unemployment and inflation issue in up election
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी में आज पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रामपुर पहुंची। यहां पर उन्होंने शाहबाद गेट से लेकर बिलासपुर गेट तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और महिलाओं से कुछ-कुछ देर रूककर बात भी की। इसके बाद वो बिलासपुर में प्रस्तावित रोड शो और जनसभा के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन

 
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को जिताने के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आमजन के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट करें। उन्होंने कहा, 'बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध, गरीबी के मुद्दों पर वोट करें। इन सब पर सोचें और फिर मतदान करें। अपना वोट किसी ऐसे व्यक्ति को दें जो इन मुद्दों को हल करने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी सुबह करीब 11ः55 बजे रामपुर पहुंचीं। यहां पर वो मुरादाबाद से फोटो चुंगी रोड से पीडब्लूडी आफिस की रोड होते हुए शाहबाद गेट पर पहुंचीं। यहां से नगर पालिका मार्ग पर हाथीखाना चौराहे तक पैदल ही चलीं। हाथीखाना चौराहे के निकट से प्रियंका गांधी कार पर सवार हो गईं और खड़े होकर चलती कार में सफर करते हुए लोगों का अभिभावदन किया। इस दौरान कुछ जगह उन पर पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
यहां से प्रियंका गांधी के रोड शो का काफिला बाजार नसरुल्ला खां से होते हुए घेर मर्दान खां, थाना गंज होते हुए शुतरखाना चौराहे पर पहुंचा। यहां पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद यहां से बिलासपुर गेट पर उनका काफिला पहुंचा। यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका गांधी बिलासपुर गेट से कार द्वारा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित रोड शो और जनसभा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed